BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बोल बम समिति कांवड़ यात्री बैजनाथ धाम देवघर के लिए हुए रवाना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 15, 2022

बोल बम समिति कांवड़ यात्री बैजनाथ धाम देवघर के लिए हुए रवाना...


रेवाँचल टाइम्स - श्रावण मास में भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गेरुआ वस्त्रों को धारण कर बोल बंम समिति के सदस्य परसवाड़ा में स्थित दुर्गा,राम मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पर श्रद्घालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के बाद समूह रूप में दर्जनों शिवभक्त बस से बैजनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए। इस दौरान बोलबम समिति के अध्यक्ष खेमेश्वर बिसेन ने बताया कि बोलबम समिति के सदस्य, लुकेश पटले,पुरन लाल सोनवाने, संतोष तिल्लासी,सुनेश विश्वकर्मा, ममता महेबिया, अभी महेबिया, सुभाष ब्रम्हे, अशोक मेरावी, उमेन्द्र,रमेश पटले, सीताराम महाराज, बालक दास महाराज, हीरालाल ठाकरे, बलराम, हिमेन्द्र,राजा मानेश्वर,सोभा राम, सूरज लाल, दुर्गा प्रसाद, नर्मदा प्रसाद, छोटूसिंह,रामचंद, अवधेश, देवेन्द्र, मुकेश साकरे, सहित अन्य श्रद्धालु पहले काशी विश्वनाथ बनारस जाएंगे वहां से बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर बिहार सुल्तानगंज जाएंगे वहां भागरती गंगा से जल लेकर पैदल चल झारखंड बैजनाथ धाम देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे।

No comments:

Post a Comment