मण्डला 15 जुलाई 2022
अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक
विभाग द्वारा वर्तमान में मंडला व डिंडोरी जिले में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड व हितग्राहियों का मोबाइल
नंबर अपडेट किया जा रहा है। इस सुविधा के चलते मंडला व डिंडोरी जिले में 5 हजार से अधिक बच्चों का आधार कार्ड व 32 हजार से अधिक हितग्राहियों का मोबाइल नंबर अपडेट किया जा चुका है। इससे पहले
गाँव के लोगों को 40 से 50 किमी दूर आधार केन्द्रों तक का सफर करना पड़ता था। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग
राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि मंडला व डिंडोरी जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड व हितग्राहियों का मोबाइल
नंबर अपडेट में बढ़ोतरी हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सरपंच व सचिव तक की
सहायता ली जा रही है। इनके पास ऐसे लोगों की सही जानकारी होती है, इसके चलते उक्त सभी की सहायता लेकर लोगों को घर-घर पहुंच सुविधा उपलब्ध करायी
जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से वर्तमान में पोस्टमैन
द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कैंप लगा उक्तानुसार सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा हितग्राही इस सुविधा का लाभ
लेकर अपने बच्चों का आधार कार्ड व मोबाइल
नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment