दैनिक रेवांचल टाईम्स - क्षेत्र के लगभग 30 से 35 गांव का संपर्क टूट जाता है इस अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से विशेषकर स्कूली छात्र छात्राएं और मरीजों को भारी मुसीबत का कारण साबित हो रहा है अंडर ब्रिज क्षेत्र के जागरूक नागरिक एम नईम खान एक जानकारी में बताया है कि इस अंडर ब्रिज में कलार बाकी की ओर से सैकड़ों एकड़ का पानी इसी अंडर ब्रिज में आता है अगर उस और वाल को ऊंचा कर दिया जाता तो यह पानी आगे बनी पुलिया से निकल जाएगा जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को ज्ञापन सौंपा जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर इस समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए किंतु दुर्भाग्य देखिए 6 से 7 माह बीत जाने के बाद भी आज तक इस विषय में संबंधित रेल अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना आश्चर्य का विषय इसी विषय को लेकर नागरिकों के साथ सिवनी जिला कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें कलेक्टर सिवनी द्वारा अपने पत्र क्रमांक 1551 दिनांक 3,3,2021 उप मुख्य अभियंता निर्माण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नैनपुर जिला मंडला को पत्र लिखकर क्षेत्रीय जनता की इस मांग पर तत्काल निराकरण करने की बात कही गई थी जिस पर भी आज दिनांक तक संबंधित द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना क्षेत्रीय जनता को उग्र आंदोलन की ओर अग्रेषित करता छोटे से कारण के वजह से अंडर ब्रिज में पानी भरता है जिसे 2 से 3 घंटे के अंदर सुधार कर इस विकराल समस्या का निरीक्षण किया जा सकता लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जाना किस बात की और अंकित करता जहां एक और क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री सिवनी जिला कलेक्टर प्रमुख अधिकारी के पत्र को तवज्जो ना देना इन ठेकेदार और रेलवे के अधिकारियों को आदत सी बन गई क्षेत्रीय नागरिक एम नईम खान ने इस विषय पर फिर एक बार सिवनी जिला कलेक्टर महोदय से इसके निराकरण करने की तत्काल मांग की है अन्यथा आंदोलन एक रास्ता रह गया जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन की होगी।
कान्हीवाडा से संतोष बन्देवार के साथ दैनिक रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment