BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस की कार्यवाही, थाना नैनपुर ने बरामद की अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी की 5 मोटर सायकल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 11, 2022

मंडला पुलिस की कार्यवाही, थाना नैनपुर ने बरामद की अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी की 5 मोटर सायकल...


 


रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस की बड़ी कार्यवाही में दिनांक 10.7.2022 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक जनक सिंह रावत के नेतृत्व में टीम गठीत कर नैनपुर निवासी 8 विधि के विरोध में बालकों से विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी 5 मोटर सायकिलें 1. मो.सा.इनफिल्ड बुलेट क्रमांक MP51MG2725 , 2.होण्डा साईन- क्रमांक MP51MC4847 , 3. स्पलेण्डर प्लस क्रमांक MP21MB0480 4.सुपर स्पलेण्डर- क्रमांक MP22ME6664 5. स्पलेण्डर प्लस क्रमांक MP22MM1309 कुल किमती करीबन 400000 / - ( चार लाख रूपये ) की जप्त की गयी उक्त समस्त कार्यवाही किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं का पालन करते हुए की गयी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जनक सिंह रावत , उपनिरी , बलवंत सिंह तेकाम , सउनि , राजेश सेवईवार , सउनि . मुकेश चौधरी , सउनि . दुर्गा प्रसाद बिसेन , प्रआर . 141 अजीत परते , आरक्षक 550 पेयंत राने , आर . 06 सुरेश जैतवार , आर . 579 देवेन्द्र सैयाम , आर . 18 कृष्ण कुमार शर्मा , चालक आर . 263 विष्णु जम्भारे की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment