BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाईपास के पास प्रचार वाहन पलटने से हुआ बड़ा हादसा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 11, 2022

बाईपास के पास प्रचार वाहन पलटने से हुआ बड़ा हादसा...

 बाईपास के पास प्रचार वाहन पलटने से हुआ बड़ा हादसा...



रेवांचल टाईम्स - प्रचार वाहन में छोटे-छोटे बच्चे थे सवार आई गंभीर चोट चौरई अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायलों को छिंदवाड़ा किया गया रिफर

 एक कि मौत,3 से ज्यादा गंभीर

चौरई :-रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे चौरई  बायपास वार्ड नंबर 10के निर्दलीय प्रत्याशी  जमुना हेमंत मालवी का प्रचार कर रहे वाहन mp 22G2861 जिसमे 10-12 बच्चे सवार थे  ड्रायवर की लापरवाही के कारण वाहन पलट गया वाहन मे सवार प्रिंस पिता प्रीतम उम्र 19 वर्ष की मौक़े पर मौत  हो गईं नाना नानी के घर आया था ग्राम नगझार जिला सिवनी का निवासी था वहीं वाहन मे सवार सूरज पिता बबलू यादव उम्र 12वर्ष, पप्पू पिता राजू कुशवाहा,अनुज पिता विकास, कुणाल पिता संतोष  यादव गंभीर रूप से घायल  हो गए  जिन्हे चौरई  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कर  जिला अस्पताल रिफर किया गया. पुलिस द्वारा मामले को जाँच मे लेकर कार्यवाही की जा रही है.




एस डी एम से उक्त मामले जिसमे बच्चों के द्वारा प्रचार करवाया जा रहा है को लेकर ज़ब पत्रकारों ने सवाल  किया तो उनका रवैया  लापरवाह पूर्ण रहा उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा की वाहन की परमिशन प्रत्याशी के द्वारा लीं गईं है. यह जाँच का विषय है पुलिस कार्यवाही करेगी इसमें रिटर्निंग अधिकारी की कोई जिम्मेदारी नहीं है

निकाय चुनाव का जांच दल की भूमिका ऐसी घटना को देखकर शून्य नजर आई नगर मे वार्डो मे दारू पैसे बाटे जा रहे है अधिकारी कर्मचारी को कोई जानकारी नहीं

इस घटना को लेकर जनता जनता मे भारी आक्रोश प्रशासन बैठा निद्रा मे नहीं दिख रहा है नगर के निकाय चुनाव के प्रत्याशी की मतदाताओं को रिझाने की प्रतिक्रिया

No comments:

Post a Comment