रेवांचल टाईम्स:भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है और सावन में आने वाले सोमवार के दिन व्रत करने की परंपरा है. इस व्रत को विधि-विधान से किया जाए तो आपकीहर मनोकामना पूरी होगी. साथ ही कहा जाता है कि सोमवार का व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो सावन में सोमवार के दिन एक विशेष उपाय करने से विवाह शीघ्र होता है. आइए जानते हैं शीघ्र विवाह के लिए कौनसा उपाय किया जाना चाहिए.
नारियल का विशेष उपाय
कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से शादी में देरी होती है या रिश्ता हो जाने से पहले ही कोई अड़चन आ जाती है. अगर आप भी इस तरह की किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो सावन में सोमवार के दिन विशेष उपाय अपनाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी. शीघ्र विवाह और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग के समक्ष 5 नारियल रखें. साथ ही वहीं बैठक्र रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं श्री वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का 5 माला तक जाप करें. इसके बाद ये पांचों नारियल शिवलिंग को अर्पित करें. मान्यता है कि इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे.
शिवलिंग पर चढ़ाएं केसर वाला दूध
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग को जल चढ़ाया जाता है. ऐसे में जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही हैं उन्हें सोमवान के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए. इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और जल्द शादी के योग बनेंगे.

No comments:
Post a Comment