रेवांचल टाईम्स डेस्क - मध्यप्रदेश में इन दिनों फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नोकरी पाने वालों की बाढ़ सी आई हुई अपनी जाति बदलकर लोग बड़े बड़े मलाईदार पदों में जमे हुए है यहाँ तक कि और विभाग प्रमुखों को जानकारी और शिकायत होने के बाद भी नही की जा रही है कार्यवाही विभाग भी इन पर मेहरबान बना हुआ है।
कहते है कि शासन कितनी भी सुरक्षा इख्तियार कर ले मगर चोर को चोरी करने से रोक नही सकती है और चोर किसी न किसी तरह ही शेध लगा कर रास्ता बना ही लेता है उसी तरह समाज मे हर तरफ कुछ सामान्य और पिछड़े वर्ग के लोंगो ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नोकरी हासिल कर ली है मगर उनकी शिकायत होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होना ही प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल खड़ा करता है जिसके कारण समाज मे फर्जीवाड़ा कर जाति प्रमाणपत्र तैयार करने वालों के विरुद्ध एक मुहिम छिड़ गई है और लगातार मामले निकल कर भी आ रहें है इसी तरह का गंभीर मामला मंडला जिले की जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत टाटरी का है जिसमें जन्म से लेकर प्राथमिक शिक्षा होने तक एक परिवार पिछड़ा वर्ग में आते है मगर अचानक विवाह के पश्चात बड़े भाई और पत्नी को छोड़कर अन्य भाई हरिजन जाति के हो गये और अपने सगे संबंधियों को भी हरिजन जाति का लाभ दिलवा कर अपनी जाति बदल कर बड़े बड़े पदों में जमे हुए है, वही पिछड़ा वर्ग होने के बाद हरिजन वर्ग का लाभ लेकर पुलिस विभाग, बैंक और न्यायलय जैसे सम्मानिय पदों पर अशीन है वही जब इनकी शिकायत संबधित विभाग में अनेको बार की गई तो इन रसूखदारों के द्वारा परिवार के अन्य लोगों पर दबाब बनाया जाता है और धमकी दी जाती है उन्हें झुठे मामलों में फसाने की जिसके कारण परिवार डर दहशत के कारण शांत हो जाता है मगर अब मगर समय के साथ सब कुछ बदल रहा है और परिवार शिकायत करने को तैयार है अब देखना है प्रशासन कार्यवाही करता है कि नही की सिर्फ खाना पूर्ति हो कर रह जाती है।
वही जानकारी के अनुसार मंडला जिले के निवासी रामगोपाल प्रजापति पिता स्व.परसराम प्रजापति ये फर्जी जाति के प्रमाण पत्र बनवाकर पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित जाति के बन गए और न्यायपालिका में एक जिम्मेदार पद में नोकरी कर रहे है वही इनका छोटा भाई हनुमान प्रजापति पिता स्व.परसराम प्रजापति ये भी अनुसूचित जाति के आधार पर पुलिस विभाग में ASI के पद पर कार्यरत है वही जानकारी के अनुसार इन दोनों के बड़े भाई शिव नारायण प्रजापति पिता स्व. परसराम प्रजापति जो कि अपने पुश्तेनी ग्राम टाटरी विकास खण्ड नैनपुर जिला मंडला में आज भी निवासरत है और ये अन्य पिछड़ा वर्ग में आते है। सब सवाल यह पैदा यह कि पिता, बड़े भाई अन्य पिछड़ा वर्ग में आते है और इनके दो छोटे भाई आखिर कैसे अनुसूचित जाति के हो गए कौन सा नियम का पालन किये है जो ये पैदा अपने पुष्तैनी ग्राम टाटरी में हुए है और अपनी प्राथमिक लिखाई पढ़ाई ये ग्राम टाटरी में ही कि है और मंडला जिले में कुम्हार जाति की उप जाति प्रजापति लिखते है जो इन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण प्राप्त है ।
इनका कहना है
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में कुम्हार जाति यानी प्रजापति अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आती है बल्कि प्रदेश के कुछ जिले जैसे शहडोल रीवा में कुम्हार जाति को हरिजन का लाभ दिया जा है।
सुजीत प्रजापति
नगर अध्यक्ष गोंडवाना पार्टी मंडला



No comments:
Post a Comment