रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला डिंडोरी में पूर्व मंत्री की धर्म पत्नी सत्ता और धनबल के नशे में चूर होकर मोबाईल में अपने कार्यकर्ताओं को साथ गुंडागर्दी का
सोशल मीडिया में एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिस ऑडियो में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान राट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति प्रकाश धूर्बे जो कि हाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी हुई थी जिसमे उन्हें जीत हासिल हुई।
वही ये पूर्व में भी लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आसीन रह चुकी है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष पद जिले की विकास की सबसे बड़ा संस्थान रहता है जिसमे सरकार विकास कार्यों के लिए करोडो अरबो रुपये का आबंटन प्राप्त होता उक्त आबंटित राशि को उपयोग करने का अधिकार केवल अध्यक्ष को होता है वही दो बार के कार्यकाल में अपार माया संस्था से इन्हों ने कमाई है शायद यही वजय है कि तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बनने की चाहत में मेडम जी ने भारतीय जनता पार्टी के जिम्मदारो पदों पर बैठे लोगो को मोबाइल पर सरेराह चप्पल जूते मारने के साथ साथ देख लेने की धमकी भी दे डाली ओर तो ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को भी अमर्यादित शब्दो से सम्बोधित कर डाला इन्हें सत्ता ओर धन बल का इतना गुरुर हो गया है कि जिनके कारण आज पद हासिल करने के चलते इन्हें कुछ भी नजर नही आ रहा है जबकि भाजपा पार्टी एक संस्कारी पार्टी है इनके पति स्वयं राष्ट्रीय मंत्री के पद में असिन है। आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले की जनता इस बात को लेकर चिंतित नजर आ रही कि जो महिला अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुलेआम मोबाईल पर जूते चप्पल मारने के साथ माँ बाप तक को देखने की धमकी दे रही है, उससे जिले की विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। सोशल में मीडिया खुलेआम ऑडियो वारयल होने के बाद हाल में जीत हासिल की जाने वाले जिला पंचायत सदस्य भी इनसे भयभीत नजर आ रहे है जबकि जीते हुए सदस्यों के मतों से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है।
वही अब देखना यह बाकी है कि इस सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस ऑडियो पर गुंडागर्दी करते हुए मेडम पर भारतीय जनता पार्टी संगठन क्या कार्यवाही करती या इन्हें इसी तरह लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऐसी ही धमकी देती रहैगी।
इनका कहना है कि
पूर्व विधायक एव वतर्मान जिला पंचायत सदस्य उन्होंने कहा एक महिला जो की भाजपा के प्रमुख पदों की जिम्मेदारी उठा चुकी है एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रह चुकी उनके द्वारा इतनी अमर्यादित शब्दों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी का नाम उद्बोधन किया है और कार्यकर्ताओं को जूते मारने की बात कही है में उनके शब्दों की घोर निंदा करता हूं। और सोशल मीडिया में जो अशब्द वायरल हो रहे है यह एक महिला को शोभा बिल्कुल भी नही देता है।
डॉक्टर भवेदी पूर्व विधायक शहपुरा डिंडोरी
वही सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो के बारे में श्रीमति ज्योति धूर्बे से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनका मोबाईल नम्बर से बन्द है या आउट ऑफ कवरेज एरिया आ रहा था।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment