BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न...


रेवांचल टाईम्स - सिवनी सड़क दुर्घटनाओं में कमी तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक का आयोजन बुधवार 27 जुलाई को कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में कलेक्टर चैंबर में आयोजित हुई।


      बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा विगत वर्ष में घटित हुई सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारण तथा ब्लेकस्पॉट के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हांकित सभी ब्लेकस्पॉटों पर स्पीड ब्रेकर तथा सूचना पटल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों में स्पीड लिमिट की सूचना के संबंध में सूचना पटल लगवाने के निर्देश दिए।


      बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग ने नगरीय क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से नेहरू मार्ग को वन-वे करने, नगर के मुख्य मार्गों में पार्किंग पट्टी निर्धारित करते हुए वाहनों की पार्किंग एवं फुटकर व्यापारियों के हाथठेलों को पट्टी के अंदर ही संचालित करने के निर्देश दिए। यातायात प्रभावित करने वाले आवारा पशुओं को भी पकड़कर पशुशाला या अन्यत्र स्थान में छोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साथ ट्राफिक सिग्नलों को पुन: प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए गए। इसी तरह उन्होंने नगरीय क्षेत्र के बड़े निजी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

No comments:

Post a Comment