BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 में से तीन जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हुई जीत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

4 में से तीन जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हुई जीत


रेवांचल टाईम्स –सिवनी जिले की 4 जनपद पंचायतों में  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें से तीन जनपद पंचायतों में  भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की जीत होने पर सभी

कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सिवनी जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, बरघाट पंचायत में श्रीमती आभा जितेन्द्र रांहगडाले अध्यक्ष एवं मनोज उईके उपाध्यक्ष लखनादौन जनपद पंचायत में श्रीमती पार्वती डुमरीलाल उईके अध्यक्ष एवं दीपक निगम उपाध्यक्ष    निर्वाचित हुये हैं।


भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिवनी जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित समस्त सदस्य निर्वाचित होने के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर भाजपा

जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि  जिले की 4 जनपद पंचायतों के निर्वाचन हुआ है जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर यह सबसे बड़ी जीत मानता हूं इस जीत के लिए भाजपा के असंख्य कार्यकत्र्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने जो मेहनत की और हमारी सरकार की सेवाभावी नीतियों के कारण जनता से मिले इस अपार स्नेह के प्रति मैं जनता का ऋणी हूं मैं विश्वास दिलाता हूं कि सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे और सेवा भाव के साथ इस कर्तव्य को निर्वाहन करते रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने अन्य सभी जनपदों में निर्वाचित भाजपा समर्थित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को  फोन के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाई दी और प्रसन्नत व्यक्त करते हुये कहा कि जनपद पंचायतों में अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा  की जीत में जनता की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करती है। हमारे सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा की विकासशील नीति को आगे बढ़ाते हुए अपने अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को गति प्रदान करेंगे।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment