रेवांचल टाईम्स - बालाघाट, नगर में बुधवार को एक हैरान करने वाला वाकया देखने को मिला। जिला कलेक्ट्रेट के सामने कार्यालय के बोर्ड पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा गोबर फेंक दिया गया। हैरत कि बात तो यह रही कि बोर्ड पर फेंके गए गोबर पर दिनभर किसी ने गौर नही किया।
हांलाकि जब घटना प्रकाश में आई और वहां आने जाने वले लोगों से इस बारे में पूछा गया तो सभी ने इस घटना पर हैरानी जाहिर की कि इतनी बड़ी घटना पर पूरे दिन किसी का ध्यान नही गया। वहीं घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो सभी घटना के विषय में अपना-अपना तर्क देते नजर आये। कुछ का कहना रहा कि शायद किसी के द्वारा प्रशासन की किसी बात से नाराज होकर यह कार्य किया हो तो वहीं किसी का कहना रहा कि इस बोर्ड पर गोबर फेंकना पूरे प्रशासन के चेहरे पर गोबर फेंकने के समान है।
इनका कहना है
किसी कार्य के लिए कलेक्टर कार्यालय आए थे लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोर्ड पर गोबर फेंका गया है जो बहुत की गलत बात ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि यह गोबर कलेक्टर कार्यालय बोर्ड पर नहीं फेंका गया यह अधिकारियों पर फेंकने जैसा है।
श्री महेश
राहगीर
यहां से आने जाने वाले सभी को दिख रहा है लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं दिख रहा है कि जिला दंडाधिकारी के बोर्ड पर किसी ने गोबर फेंक दिया है, जिसपर तो कार्यवाही होना ही चाहिए।
गजानन साहू
राहगीर
इस बारे में आपके माध्यम से जानकारी मिली है, इसमें जांच की जायेगी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जिस किसी ने भी यह कार्य किया है उसका पता लगाकर कार्यवाही की जायेगी।
डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा
कलेक्टर, बालाघाट

No comments:
Post a Comment