रेवांचल टाईम्स - बालाघाट, नगर के सागौन वन नर्सरी में आवारा कुत्तों ने वन्य प्राणी चीतल का शिकार कर लिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड को दी, जहां डायल हंड्रेड ने मामले से वन विभाग को अवगत कराया जहां मामले की सूचना मिलते हि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने नर्सरी से लगभग 3 वर्षीय चीतल का शव बरामद किया जिसका चांदमारी में पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागौन वन परिसर में आवारा कुत्तों की तादाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है जहां वे अक्सर वन्य प्राणियों को अपना शिकार बनाते हैं और आये दिन वन्य प्राणियो पर हमले की वारदात बढ़ते जा रही है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान वनपाल अनिल तिवारी, बीट गार्ड लुकेन्द्र बिसेन, तुषार तितरमारे, रमेश मेहरबान, सुनील पांडे स्थाई कर्मी, एसडीओ नित्यथम एल, रेंजर धर्मेंद्र बिसेन सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment