Breaking

revanchal times new

शासकीय भूमि अबैध कब्जा कर चल रहे पक्के निर्माण को हटाया गया...



रेवांचल टाईम्स डेस्क - इन दिनों भू माफियाओं के द्वारा सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण करते हुए उनमे पहले कच्चा निर्माण फिर धीरे धीरे पक्का निर्माण किया जा रहा इन अबैध भू माफ़िया के द्वारा नदी के किनारे जंगल मे रोड किनारे लाखो करोड़ों की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है इसी के चलते एक शिकायत पर अबैध कब्जा को हटाया गया बिछिया विकास खंड के अंजनिया वाईपास मे एक सरकारी कर्मचारी के पुत्र के द्वारा आदर्श अचार सहिंता का फायदा उठाकर, सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसको राजस्व विभाग ने कार्यवाही  करते हुए अनुविभागीय अधिकारी बिछिया के आदेशानुसार अवैध निर्माण को धराशाही किया गया। जिसमे राजस्व अमला पुलिस प्रशासन ग्राम पंचायत अंजनियाँ  उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र पन्द्रे और राजस्व निरक्षक तेज लाल धुर्वे ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश तिवारी एवं ग्राम के वरिष्ट नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new