BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, सिरफिरे युवक ने काटी उंगली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 5, 2022

पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, सिरफिरे युवक ने काटी उंगली



राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम इलाके में एक युवक ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे ब्यावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भीम इलाके के बदनोर चौराहे पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया कि बदनोर चौराहे पर उन्होंने नाकाबंदी कर रखी थी. इसी दौरान एक युवक अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आया और कॉन्स्टेबल भजेराम पर अटैक कर दिया. इस हमले में भजेराम गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. इस हमले में उसकी एक उंगली भी कट गई.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया. धारदार हथियार से एक पुलिसकर्मी की लाठी कट गई. बाद में हमलावर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे बाद में दबोच लिया गया. घायल कॉन्स्टेबल भजेराम को पहले भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर के ब्यावर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

इस मामले में राजसमंद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल कॉन्स्टेबल की हालत ठीक है. आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर हमने उससे पूछताछ की है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे किसने इस वारदात के लिए उकसाया. झूठी अफवाह भी चल रही है. आम लोगों को इससे बचने और शांतिपूर्ण माहौल बनाने रखने की जरूरत है. 

No comments:

Post a Comment