BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा, घर में अचानक जा घुसा बेकाबू ट्रक; 3 की मौत, 1 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 5, 2022

दर्दनाक हादसा, घर में अचानक जा घुसा बेकाबू ट्रक; 3 की मौत, 1 घायल



हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। घर में ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, ट्रक पठानकोट मंडी के नैशनल हाइवे से गुजर रहा था। शहर के खलियार इलाके में एक टिप्पर भवन के दरवाजे को तोड़ता हुआ ट्रक अंदर घुस गया। इसकी चपेट में आए चार में से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीन लोग पंजाब, बिहार और मंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं चौथा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में इनकी गई जानऋषव कौशिक पुत्र हरविंदर कौशिक गांव बनाणू बाड़ी तहसील सदर जिला मंडी।
गुरुचैन सिंह उर्फ चन्नी पुत्र नाम देव गांव हाडरसगिरी जिला रूपनगर पंजाब।
विनोद कुमार पुत्र अंकाली मंडल गांव मगरजान डाकघर लोकाही तहसील बटहारा कोठी जिला पूर्णिया बिहार।
बस गिरने से मारे गए थे 16 लोग

इससे पहले सोमवार को भी मंडी में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक प्राइवेट बस सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी थी। हादसे में स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

No comments:

Post a Comment