महिला के साथ दुष्कर्म किया
इस हैवानियत की सूचना तब मिली जब वार्ड नंबर 02 में 52 वर्षीय महिला का शव घर में अर्ध नग्न हालत मे मिला था. शव का शार्ट पीएम किया गया जिसमें पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और पता चला कि महिला के गुप्तांग में चोट लगने से अत्यधिक खून बहा और गले, सीने कि हड्डी टूट गई साथ ही महिला के फेफड़े भी फट गए थे जिस कारण महिला की मौत हो गई.
हैवानियत कर उसे मार डाला
स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 459, 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अपनी जांच शुरू करते हुए पुलिस ने आरोपी सूरज की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने सूरज को अकलतरा के एक ढाबे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में पता चला है कि 2 जुलाई की रात घर का दरवाजा खुला देख वो घर में घुस गया और महिला के साथ रेप कर उसके साथ हैवानियत कर उसे मार डाला.

No comments:
Post a Comment