BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आचार संहिता के चलते दहशत का जिम्मेदार कौन...बंदूक लेकर खुलेआम घूम रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 5, 2022

आचार संहिता के चलते दहशत का जिम्मेदार कौन...बंदूक लेकर खुलेआम घूम रहे



रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोगों में दहशत बना हुआ है। 

           वही जानकारी के अनुसार मामला मण्डला तहसीलदार अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा का है जहां रात्रि के समय बीच बस्ती एवं रहवासी क्षेत्र में राजेश साहू पिता फतेहचंद साहू निवासी अचली ग्राम पंचायत सेमरखापा द्वारा खुलेआम अपनी दो नाली बंदूक लेकर घूम रहे हैं, फायरिंग का एक्शन बनाकर लोगों में दहशत बना रहे हैं। वहीं चुनावी जुलुस के चलते शासन-प्रशासन के नियमानुसार शांति पूर्वक अपना हर्षोल्लास मनाया जा सकता है वहीं लोगों के घरों में घुस कर खुलेआम आतिशबाजी की जा रही है। जो एक बहुत बड़े हादसे को सूचित करता है।इस तरह आधी रात को बंदूक लेकर फायरिंग की छवि दिखाना किसी के घरों में घुस कर आतिशबाजी करना एक बड़े विवाद और घटना को न्योता दे रही है।प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत बकौरी में विवाद हुआ है, और यदि प्रशासन उक्त दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती तो कहीं ऐंसा ना होवे कि बकौरी की घटना को दोहराया जावे।

No comments:

Post a Comment