’निरक्षरता से आजादी’ अभियान के दौरान जिले में साक्षर किए गए व्यक्तियों
के सत्यापन का कार्य जिला अधिकारियों द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार
कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा साक्षर हुए व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन के लिए
जिलाधिकारियों को क्षेत्र आवंटित किए गए थे। सभी अधिकारियों ने रविवार को भी
आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर सूची में शामिल साक्षर व्यक्तियों से मुलाकात कर
उनकी साक्षरता का सत्यापन किया। अधिकारियों ने साक्षर हुए व्यक्तियों से
अक्षरज्ञान तथा वित्तीय साक्षरता के संबंध में जानकारी भी ली।
No comments:
Post a Comment