BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वॉट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी की जांच का मामला दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

वॉट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी की जांच का मामला दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला



नई दिल्ली । वाट्सएप की नई प्रावेसी पॉलीसी को लेकर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से जांच किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले हाईकोर्ट की एक सदस्यीय बेंच ने वॉट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ सीसीआई की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। इस फैसले को वाट्सएप और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा ने दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी थी। नए आईटी नियमों के खिलाफ वॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका का विरोध करते हुए अक्टूबर 2021 को केंद्र सरकार ने भी हाईकोर्ट को जानकारी दी थी कि वॉट्सएप ने विवाद समाधान अधिकारों को मना करके देश के यूजर्स के मौलिक अधिकारों का पहले ही हनन किया है। इससे पहले मेटा की ओर से पेश हुए वकील ने डबल बेंच के सामने तर्क दिया था कि कंपनी वॉट्सएप की मालिक है लेकिन प्राइवेसी के मामले के संबंध में मेटा की जांच नहीं हो सकती है क्योंकि ये दोनों प्लेटफॉर्म अलग अलग संस्‍थाएं हैं। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने 2014 में वाट्सएप का अधिग्रहण किया था। दोनों कंपनियों का स्वामित्व एक ही है लेकिन रास्ते और नीतियां अलग अलग हैं। वॉट्सएप को पूछताछ के लिए दिया गया पहला नोटिस वास्तविक है लेकिन फेसबुक को बिना किसी सामग्री के केवल रिट याचिका में कुछ संदर्भ देकर आदेश दे दिया गया है।

No comments:

Post a Comment