BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंकित मालू ने रेलवे विस्थापित परिवारों की समस्या सुन स्ट्रीट लाइट लगवाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

अंकित मालू ने रेलवे विस्थापित परिवारों की समस्या सुन स्ट्रीट लाइट लगवाई...



रेवांचल टाईम्स –मालू परिवार लंबे समय से असहाय व जरूरत मंद लोगों की मदद करने में लगे हुए है इसी क्रम में चुना भट्टी स्थित जानवी नगर के पास, रेलवे विस्थापित परिवारों को बिजली के तार (वायर )की व्यवस्था करवाई एवं चूना भट्टी के मिलन चौक सभा मंच के पास एक स्ट्रीट लाइट लगवाई ताकि सभा मंच के आसपास उजाला रहे। जानवी नगर के पास बसी बस्ती जिसे स्थानीय लोगों और अंकित मालू  के द्वारा दुर्गा नगर नाम दिया गया।


मालू द्वारा दुर्गा नगर सभा मंच के पास एक स्ट्रीट लाइट लगवाई ताकि सभा मंच के आसपास उजाला हो सके व पानी भरने वाले परिवारों को उजाला मिल सके देखने में आता है कि आए दिन जानवी नगर में चीता एवं तेंदुओं का आतंक फैल रहा है, उजाला ना होने के कारण रहवासी परिवारों के साथ घटनाएं हो सकती हैं, मालू परिवार ने  2 महीने पहले भी जानवी नगर के दुर्गा मंदिर के सामने एक सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगवाई थी जिससे मंदिर के चारों ओर प्रकाश फैल रहा है और चार-पांच दिन पहले जानवी नगर में  वृक्षारोपण भी करवाया था। मालू परिवार से मिल रही मदद से रेलवे विस्थापितों की कुछ समस्या हल हुई है।

 

अंकित मालू ने सभी संगठन एवं समाजसेवियों से निवेदन किया की वे लोग भी जानवी नगर रह वासियों की समस्या को देख सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment