BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेल्समैन ने डाला गरीबों के अनाज पर डाका ग्रामीणों ने की जिला कलेक्टर से शिकायत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 23, 2022

सेल्समैन ने डाला गरीबों के अनाज पर डाका ग्रामीणों ने की जिला कलेक्टर से शिकायत...




दैनिक रेवांचल टाईम्स - पूरा मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चावड़ी के सोसाइटी केंद्र का है जहां सेल्समैन द्वारा राशनकार्ड धारियों को सेल्समैन द्वारा पूर्ण राशन वितरण ना करने एवं राशन दुकान से राशन की चोरी की जाने के चलते ग्राम चावड़ी के ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से की गई है शिकायत सेल्समैन द्वारा निरंतर की जा रही है राशन वितरण में लापरवाही डाल रहे हैं गरीबों के हक पर डाका वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि राशन कार्ड धारी ग्रामीणों को विगत कुछ महीनों से उचित रूप से सेल्समैन द्वारा राशन सही मात्रा में नहीं दिया जा रहा है और पीएम और सीएम योजना अंतर्गत राशन का 100% में से 30% गल्ला ही ग्राम में राशन कार्ड धारियों को दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण बैंक मैनेजर लखन चंद्रवंशी और जिला फूड ऑफिसर भी शामिल है । जिसके चलते ग्रामीणों ने इस संबंध में 181 समाधान शिकायत केंद्र में भी शिकायत दर्ज की परंतु इस संबंध में कोई निराकरण आज दिनांक तक नहीं किया गया है ।अतः सेल्समैन और उसका पुत्र अपने मन अनुसार राशन वितरण केंद्र से अनाज की चोरी कर बेचते हैं। और ग्राम वासियों को इस संबंध में कोई भी कार्यवाही ना करने के लिए उनके द्वारा धमकी दी जाती है जिसको जो करना है वह करें वर्तमान सेल्समैन द्वारा स्कूल में आई मूंग दाल का वितरण 50% बच्चों को किया गया है ।और 50% मूंग दाल को बेचने का कार्य सेल्समैन द्वारा किया जाता है।ग्राम चावड़ी में राशन वितरण केंद्र में राशन वितरण करने से पूर्व अंगूठे का निशान अशिक्षित राशन कार्ड धारियों से ले लिया जाता है ।और राशन वितरण करने से पहले ही राशन केंद्र में गल्ला खत्म हो जाता है। राशन वितरण केंद्र में जो भी गल्ला आता है। वह रात्रि के वक्त आता है। जिससे सेल्समैन और उसका पुत्र गल्ला चोरी कर लेते हैं ।और बेच देते हैं आज दिनांक तक सेल्समैन द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना एवं जानकारी राशन के संबंध में सूचना पटल बोर्ड पर नहीं लिखी गई है। की कब का वितरण किया जाएगा।


अखिल बन्देवार के साथ दैनिक रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment