BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर में जाले लगना : घर में लगा एक मकड़ी का जाला बना देगा कंगाल, होते हैं ये 6 नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 23, 2022

घर में जाले लगना : घर में लगा एक मकड़ी का जाला बना देगा कंगाल, होते हैं ये 6 नुकसान

 


 रेवांचल टाईम्स:किसी के घर में मकड़ी दिखाई दे तो कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं और कुछ लोग शुभ. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी का जाला दरिद्रता की निशानी होता है. ऐसे में इसे तुरंत साफ करना बेहद जरूरी होता है. हालांकि मकड़ी खुद जहरीला जीव होता है, जिसके कारण घर में बीमारियां पनप सकती है. यह जीव हमारे लिए कितना शुभ है और कितना अशुभ इस पर विचार करने की जरूरत है. मकड़ी के जाले से घर में पांच नुकसान हो सकते हैं. आज का हमारे लिए उन्हीं दोषों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मकड़ी के जाल के कारण 5 तरह के कौन से नुकसान हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

मकड़ी के जाले के नुकसान

  1. बता दें कि मकड़ी के जाले से न केवल आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है बल्कि इससे धन में हानि भी हो सकती है.
  2. मकड़ी का जाला न केवल घर में दरिद्रता ला सकता है बल्कि इससे घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव भी आता है. साथ ही रिश्तो में खटास आने लगती है.
  3. जब किसी के घर में मकड़ी का जाला होता है तो वह अपने घर में कितने भी धार्मिक कार्य करवा ले उसे उसका पूरा फल प्राप्त नहीं मिलता है.
  4. मकड़ी का जाला घर में रहने वाले लोगों के मन को निराश रखता है. साथ ही इससे डिप्रेशन की समस्या और नकारात्मक उर्जा का वास होता है.
  5. मकड़ी के जाले से उस घर में रहने वाले लोगों को मानसिक समस्याएं हो जाती हैं. वह हर वक्त एक उलझन महसूस करते हैं.
  6. मकड़ी का जाला खासतौर पर घर के मुखिया को परेशान करता है. इसके कारण घर के मुखिया की प्रगति रुक जाती है. साथ ही मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है.  रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें. 

No comments:

Post a Comment