मण्डला 20 जुलाई 2022
प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी गांवों तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरूकता एवं आम आदमी
को इस अभियान से जुड़ने के उद्देश्य से अभियान का सघन रूप से प्रचार-प्रसार किया जा
रहा है। स्कूली विद्यार्थियों के लिए ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली, चित्रकला, शपथ का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों
को पत्र लिखकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम
में जुड़ने की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा
गांव-गांव में मैदानी अमले के माध्यम से जागरूकता रैली एवं दीवार लेखन का कार्य भी
किया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ भी दिलाई जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment