BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यातायात विभाग का उड़नदस्ता कर रहा है जंगलो में ट्रकों को रोक दस्तवेजो के चैकिग के नाम पर अबैध वसूली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

यातायात विभाग का उड़नदस्ता कर रहा है जंगलो में ट्रकों को रोक दस्तवेजो के चैकिग के नाम पर अबैध वसूली...



रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाइवे तीस में महीनों से मंडला जबलपुर रोड़ पर अपना डेरा जमाए हुए, बीच जंगलो में सड़क के किनारे अपने आर टी ओ लिखे दो दो वाहन लगाकर कुछ लोग वर्दी और कुछ बिना वर्दी के बीच सड़क में हाथो में डंडा रख आने जाने वालों ट्रकों को रोक कर कागज़ात चेकिंग के नाम पर खुलेआम अबैध वसूली कर रहे इनकी अबैध वसूली से रायपुर, जबलपुर, से आने जाने वाले ट्रक ड्राईवर और वाहन मालिक बहुत परेशान हो चुके है, इन ट्रक संचालकों के पास सभी डॉक्युमेंट पूर्ण होने के बाद भी पैसे देने पड़ रहे है। पैसे न देने पर कार्यवाही करने की धमकी देते है।

          वही नेशनल हाईवे तीस मंडला जबलपुर सड़क पर रोजाना सैकड़ो ट्रक यहाँ से देश के कोने कोने में आवागमन करते है। और ये अस्थायी यातायात विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मंडला की सीमा के अंदर महीनों से अपनी अस्थायी चौकी जंगल मे बना कर चेकिंग कर रही जहा पर न कोई देखने वाला है और न ही सुनने वाला है और तो और यहाँ पर मोबाईल पर नेटवर्क भी सही तरीके से नही मिलता है। 

          वही एक ट्रक जो कि रायपुर की ओर जा रहा था अपना न छापने की शर्त पर यह बताया कि जिस जगह से माल लोड होता ओर जिस राज्य या जिले में माल ले जाते है रास्ते मे जितने भी चैक पोस्ट या पुलिस थाना, चौकी पड़ती है सबको मंथिली देना पड़ता है। सब को महीना में देना पड़ता है सबका अलग अलग रेट तय है, हमे एक हज़ार से तीन हज़ार रुपये तक का महीना बंधा हुआ है, इसके बाद भी गाली खानी पड़ती है। हम से सभी लोग ऐसी बात करते जैसे कि हमने चोरी का माल लेजा रहे है या फिर डाका डाल कर जा रहे है। हमे अगर गाड़ी चलनी है तो सबको पैसे देना ही पड़ता है। अगर ये चैक पोस्ट और थाने चौकी में पैसे न दे तो निकलना मुश्किल होता ये सभी लोग गिद्ध बाज की नजर लगाये बैठे रहते है और मौका मिलते ही टूट पड़ते है। अगर ट्रकों से ये अबैध वसूली न हो तो भाड़ा कम हो जाये और महंगाई भी कुछ कम हो सकती है एक तो ऊपर से आये दिन डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ते रहते ओर ऊपर से महीना का एक्सट्रा खर्च जिस कारण भाड़ा महंगा है। और लोगो को मंहगाई से सामान मिलता

                वही जब रेवांचल समाचार पत्र के संवाददाता ने उस ट्रक ड्राइवर ये जानना चाहा कि केंद्रीय सड़क मंत्री के द्वारा प्रदेश की सरकार को पत्र लिख कर कहा गया है कि ट्रक ड्राइवरों से चैक पोस्ट में हो रही अबैध वसूली न कि जाए के सबंधो में जानना चाहा तो उसने कहा साहब सड़क में चलना है तो पैसे देने होंगे बहुत नियम आते जाते है ओर हमारे संगठनों ने भी अनेकों बार शिकायतें की पर कुछ नही होता है सब कहने की बात है सबको इस अबैध बसूली से हिस्सा जाता है। और रोड़ में गाड़ी चलानी है तो पैसे तो देने पड़ेंगे नही तो किसी भी थाने में गाड़ी खड़ी हो जायेगी। 

                अब देखना यह होगा कि केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय से जारी किए गए पत्र पर क्या प्रदेश सरकार सड़को पर जगह जगह हो रही अबैध वसूली पर लगाम लगा पायेगी या फि ऐसे चलता रहेगा।

    इनका कहना है कि

  ये उड़नदस्ता है जो कि ओवर लोडिंग बिना कागज़ात के और अबैध परिवहन करने वाली गाड़ियों की जांच करते है और ये जगह जगह कही भी किसी भी रोड़ पर गाड़ियों को रोक कर कार्यवाही कर सकते है। पर एक जगह लंम्बे समय तक रुकना उचित नही इन्हें टास्क दिया जाता है अब ये लंम्बे समय से एक ही जगह पर है तो ये गलत है।

                                    संतोष पॉल

                          जिला परिवहन अधिकारी जबलपुर

No comments:

Post a Comment