BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत परिसर में हुई समीक्षा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

जनपद पंचायत परिसर में हुई समीक्षा...



रेवांचल टाईम्स - बालाघाट, जिले में शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए जनपद स्तर पर उच्च निर्देश के अनुसार समीक्षा की जाती है, उसी के अनुसार जनपद पंचायत परिसर में समीक्षा आयोजित की गई। जहां पर जनपद अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित हुए। जिन्हें एजुकेशन इंजीनियर मुडिय़ा सर, पिओ  नेत्रा यादव सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद पंचायत सीईओ गायत्री कुमार सारथी ने बताया कि समय-समय पर विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत सचिवों की जनपद स्तर पर समीक्षा की जाती है जिसके चलते आज जनपद पंचायत परिसर में सभी सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जहां उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही बरतने पर नोटिस किया जारी

जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के सचिव समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए जहां पर अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन सचिवों के द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों एवं अन्य कार्यों में शासकीय कार्य में लापरवाही बरती गई है उन सभी पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है साथ ही सचिवों को अंतिम बार चेतावनी दी गई है कि वह शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें और कार्य को गंभीरता से लेकर ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जिससे कि ग्राम में कोई भी बेरोजगार एवं रोजगार के लिए अन्य प्रदेश में पलायन ना करें और उन्हें रोजगार मिल सकें व सभी शासकीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच पाए।

No comments:

Post a Comment