BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस ने चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी अंतर्गत फैक्ट्री में हुयी लाखों की चोरी का किया खुलासा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

मंडला पुलिस ने चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी अंतर्गत फैक्ट्री में हुयी लाखों की चोरी का किया खुलासा...



रेवांचल टाईम्स - वीजादांडी थाना के अंतर्गत आने वाली चौकी मनेरी पुलिस ने चोरी के माल सहित आरोपियों को भी अपने गिरफ्त में ले लिया है। वही गिरफ्तार आरोपी सुपरवाईजर व गार्ड समेत अन्य साथी से लगभग 9.71 लाख  का मशरूका किया जप्त


पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाते हुये चोरी की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने एँव चोरी की वारदात को रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कबर व एसडीओपी आंकाक्षा परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मन द्वारा टीम गठित कर चोरो की धर पकड़कर चोरी की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये । 

         जानकारी के अनुसार दिनांक 18.06.2022 को फरियादी नरेन्द्र मिश्रा निवासी वार्ड नं. 13 बरेला थाना बरेला जिला जबलपुर हाल मुकाम मनेरी द्वारा ग्राम मेढी मनेरी स्थित पवनदीप छावडा की आइसक्रीम फैक्ट्री के बाहर खुले में पड़े तांबे का पाईप व इलेक्ट्रिक वायर जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना बीजाडांडी में  अपराध क्रमांक 177/22 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

        विवेचना के दौरान टीम गठित चौकी मनेरी थाना बिजाडांडी एवं सायबर सेल मंडला की टीम द्वारा चोरी के संबंध में महत्‍वपूर्ण जानकारी जुटाई गई, सामने आये तथ्‍यो के आधार पर फरियादी सुपरवाइजर, सुरक्षागार्ड को प्रथमदृष्टया संदेह में लेकर उनके उनकी ग‍िविधियों का सूक्ष्‍मता से अवलोकन किया गया। अवलोकन के आधार पर फैक्ट्री सुपरवाईजर व गार्ड से पूछताछ की गयी। जिसमें आरोपी सुपरवाईजर नरेन्द्र मिश्रा ने अपने अन्य दो गार्ड कोमल व रतिराम के साथ मिलकर फैक्ट्री में चोरी करने की योजना बनायी। योजना के अनुसार फैक्ट्री के सुपरवाईजर ने बरेला के छोटू भाईजान से संपर्क किया। उसके बाद फैक्ट्री के सुपरवाईजर, गार्ड एंव बरेला के छोटू भाईजान ने मिलकर फैक्ट्री के लाखों रूपये के कीमती समान को अपनी गाड़ी जिसका नं. एमपी 20 जीए 8019 हैं में लोड कर जबलपुर बायपास स्थित समीम कबाड़ी के गोदाम में जाकर बेच दिया । समान बेचने से जो पैसे मिले उसे चारों आरोपीयों ने आपस में बांट लिये। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के समान को बेचने पर मिली रकम, घटना में प्रयुक्त अशोक लीलेण्ड का वाहन क्रं . एमपी20जीए8019, दो तार के विन्डल एंव लक्ज टूल सेट की मशरूका जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया । 

बरामद मशरूकाः- अशोक लीलेण्ड वाहन क्रं. एमपी20जीए 8019 कीमती लगभग 8,00000 रूपये  , 1,51,000 रूपये नगद , दो इलेक्ट्रिक वायर के विन्डर कीमती 15,000 रूपये एंव एक लक्ज टूल सेट कीमती 5,000 रूपये कुल कीमती 9,71,000 रूपये  

       वही थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मन थाना बीजाडांडी, उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी मनेरी , सउनि श्रीचंद्र पांचे , प्रआर. शिवचरण बाकड़े, आर. अभिषेक मिश्रा, आर. दीपक, आर. उमेश पटेल, आर. उमराव, आर. रोहित, मआर. वीना जदौन , सैनिक यजुवेन्द चौहान, सायबर सेल मंडला से सूर्यचंद्र बघेल एवं टीम की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment