BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा कारगिल युद्ध विजय दिवस मनाया गया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा कारगिल युद्ध विजय दिवस मनाया गया...


रेवांचल टाईम्स – जनसमस्या निवारण संस्थान सिवनी के कार्यालय प्रांगण में कारगिल युद्ध को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए उन वीर सपूतों को नमन किया गया जो शहीद हुए और उन्हे श्रद्धांजलि दी गई 


हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है.1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिक चोरी छिपे कारगिल की पहाड़ियों में घुस आए थे. इस घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया और एक एक घुसपैठिए को मौत के घाट उतार दिया या भागने पर मजबूर कर दिया. 26 जुलाई 1999 ही वह दिन था, जब भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों को घुसपैठियों के चंगुल से पूरी तरह छुड़ा लिया और ऑपरेशन विजय के पूरी तरह से सफल होने की घोषणा की गई.


कारगिल युद्ध को  23 साल हो चुके हैं. इस वर्ष हम कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. आज भी कारगिल में देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले योद्धाओं की कुछ बातें रोम-रोम में देशभक्ति की लौ प्रज्जवलित कर देती हैं.


1999 में हुए भारत पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध में भारत के लगभग 500 वीर जवान शाहिद हुए और करीब 1500 सैनिक घायल भी हुए थे। इतनी आहुतियों के बाद भारत ने कारगिल युद्ध में विजय पाई थी। इस ऑपरेशन के नाम के अनुसार ही 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में उद्घोषित कर दिया गया ताकि आने वाली पीढ़ी भी उन देशभक्तों की वीरगाथाओं के बारे में जाने और उन वीरों का धन्यवाद करें।  आज जिस कारगिल और द्रास के क्षेत्रों को हम सब गर्व से भारत का हिस्सा बताते हैं वो उन्हीं शहीदों की देन है जिनको हर वर्ष विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी के सक्रिय पदाधिकारि रोहणी डहेरिया जिला महिला अध्यक्ष  पार्वती डहेरिया नवनियुक्त महिला जिला सचिव रेखा डहेरिया संयोजक  यसोदा डहेरिया प्रभारी सुनीता डहेरिया ,सोनम ठाकुर कु सोनालिका वर्मा द्वारा श्रद्धांजलि कर आभार प्रकट किया गया।

No comments:

Post a Comment