BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला को गंभीर अवस्था में कराया भर्ती... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

महिला को गंभीर अवस्था में कराया भर्ती...



रेवांचल टाईम्स - बालाघाट, मंगलवार को स्थानीय जयस्तम्भ चौके  में सरिता पंाचे नामक महिला एक बड़ी घटना का शिकार होते-होते रह गई। दरअसल महिला के पैर के उपर से एक अज्ञात भारी वाहन चालक ने गाड़ी चढ़ा दी जिसमें महिला का पैर बूरी तरह जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद महिला को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय सरिता पांचे नामक महिला वार्ड नम्बर एक ढीमरटोला में अकेले रहकर मजदूरी का कार्य करती है तथा वह किसी निजी कार्य से स्थानीय विवेकानन्द नगर की ओर जा रही थी इस दौरान यह घटना घट गई। वहीं घटना के बाद जिला अस्पताल में महिला का उपचार करने के समय महिला को कोई परिचित मौजूद नही रहा जिस संबंध में डॉक्टर के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जहां पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश तथा महिला के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment