रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश सरकार को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एवं मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा जिसमे जे पी शर्मा महामंत्री भाजपा पूर्व नागपुर इनकी ओर से प्राप्त निवेदन अवलोकनार्थ हेतु प्रेषित किया गया है, पत्र में बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन राज्यों से लगे चेक पोस्ट में खुलेआम अबैध वसूली की जा रहा रही है वही आरटीओ अधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा चेकपोस्ट एंट्री के लिए बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरो के बारे में इस पत्र में कहां गया है विदित हो कि एंट्री चेक पोस्ट पर गाड़ी के सारे कागजात ठीक पाए जाने पर और गाड़ी अंडरलोड पाए जाने पर भी पैसों की डिमांड की जाती है पैसे न मिलने पर उन्हें सताया जाता है, वही नियम के अनुसार सभी दस्तावेजों होने पर किसी भी प्रकार की एंट्री भरने का प्रावधान नहीं है फिर भी ट्रक ड्राइवर एवं मालिकों को परेशान किया जा रहा है।
इसके पूर्व भी मध्यप्रदेश शासन को इस विषय पर ध्यान देने की प्रार्थना की थी लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया नहीं अभी तक कोई हल निकाला गया जिसकी वजह से मध्यप्रदेश का नाम खराब हो रहा है
इस निवेदन पत्र द्वारा उजागर किए मुद्दों के बारे में संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आपके द्वारा निर्देश दिए जाने की बात की है। जिससे सरकार की बदनामी न हो सकें।



No comments:
Post a Comment