मण्डला 13 जुलाई 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान का क्रियान्वयन के लिए
नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत रानी बाटड जिला स्तर के नोडल अधिकारी होंगे तथा संबंधित मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रातंर्गत नोडल अधिकारी होंगे एवं
परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण मंडला समस्त नगरीय क्षेत्रांतर्गत नोडल
अधिकारी होंगे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment