BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
16 जुलाई से कराएं मत्स्य बीज का वितरण कार्य मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का हुआ दौरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 13, 2022

16 जुलाई से कराएं मत्स्य बीज का वितरण कार्य मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का हुआ दौरा

 


 

मण्डला 13 जुलाई 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के कटरा क्षेत्र स्थित मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के प्रारंभ के साथ 16 जुलाई से मत्स्य बीज वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद से समन्वय करके उनके क्षेत्र के खेत तालाब एवं मत्स्य समूहों के लिए आवश्यक बीजों की डिमांड प्राप्त करें तथा उसके अनुरूप मत्स्य बीज का वितरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने मत्स्य बीज उत्पादन प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। उन्होंने प्लांट में उत्पादित किए जा रहे अलग-अलग प्रजातियों के मत्स्य बीजों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज प्लांट की गतिविधियों, मत्स्य बीज की अलग-अलग संख्या के अनुसार कीमत के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने जिले में कार्यरत मत्स्य समूह के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मत्स्य बीज वितरण के लिए बीज उत्पादन कर पैकेट निर्माण की कार्यवाही की पूरी करें।

No comments:

Post a Comment