दैनिक रेवांचल टाईम्स - 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करने सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा आज दिनांक 23.07.22 को जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के तत्वाधन स्थानीय राजीव भवन में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, आदिवासी नेता संजय परतेती, बालाराम परतेती और युवा नेता आशीष कुमरे सहित आदिवासी छात्रसंघ पदाधिकारी अविनाश काकोड़िया द्वारा नव निर्वाचित महापौर विक्रम आहके एवं नवनिर्वाचित पार्षद लीना तिरगाम, संतोषी बाडिवा, जनपद सदस्य संगीता उइके एवं सरपंच संगीता परतेती के भव्य स्वागत और अभिवादन किया गया । तत्पश्चात 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर रूपरेखा एवं सामाजिक रूप से आदिवासी दिवस को भव्य रूप में मनाने हेतु आदिवासी प्रकोष्ठ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार आमंत्रित किये और चर्चा की गई एवं बैठक पश्चात 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित कराये जाने हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन सौंपाप गया । चूंकि पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित किया गया था, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा निरस्त दिया गया है, जिससे आदिवासी समाज हतोसाहित हो रहा है । इसके उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगसत को जनता द्वारा चुने गये सभी जनप्रतिनिधियों का एवं वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित, आदिवासी परंपरा अनुसार बड़ादेव की पूजन पश्चात, वरिष्ठजनों के उदबोधन एवं प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर आदिवासी जन नायक और वीरांगनाओं की झांकियाॅं सजाकर रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुॅचकर कार्यक्रम को सामाजिक हर्षोल्लास के साथ भव्यता से मनाने हेतु निर्णय लिया गया । इस अवसर पर आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नेपालशाह उइके, शिवकुमार सिरसाम, नरेश इवनाती, जग्गूलाल परतेती, विजय कुसरे, राजू इवनाती, परमसुख बटटी, जुगराज पन्द्राम, संतोष भारती, दुर्गेश परतेती, आशीष सलामे, पूनम उइके, कुसुम धुर्वे, अनिता सोमकुंवर, मनोज धुर्वे, सुरेश परतेती, नीरज उइके, नरेन्द्र सरेयाम, रणजीत विश्वकर्मा, लोकेश आहके, कमलेश कुमरे, अनेश कुमार उइके, वाडिवा संगीता तिरगाम आदि उपस्थित थे ।
Saturday, July 23, 2022
Home
Chhindwara
congress
Top
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप मेें मनाने बनी रणनीति
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप मेें मनाने बनी रणनीति
Tags
# Chhindwara
# congress
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Chhindwara,
congress,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)

No comments:
Post a Comment