BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावन महा में भक्तिमय हुआ नगर मंदिरों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

सावन महा में भक्तिमय हुआ नगर मंदिरों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम

 


रेवांचल टाइम्स - बालाघाट नगर मुख्यालय में सावन माह शुरू होते ही नगर में चारों ओर भक्तिमय गीतों की गूंज सुनाई दे रही है जिसके चलते नगर के विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ सुंदरकांड व विभिन्न भक्ति में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही विभिन्न गतिविधि भी संचालित की जा रही है।

कावडिय़ों द्वारा निकाली जा रही यात्रा

आपको बता दें कि सावन वहां प्रारंभ होते ही शिव भक्तों में काफी उत्साह एवं उमंग दिखाई पड़ता है जिसके चलते कावडिय़ों के द्वारा अपने-अपने मन्नत एवं परंपरा अनुसार कांवर लेकर पैदल एवं अपने अन्य साधनों से शिव का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा निकालते हैं जिसके चलते नगर के कई स्थानों से शिव को जलाभिषेक करने के लिए जत्था भी रवाना हुआ है।

बालाजी मंदिर में किया आयोजन

नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित बालाजी मंदिर में शिव भक्तों के द्वारा एवं संयुक्त समिति के तत्वधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जिसको लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि बालाजी हनुमान मंदिर के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा की गई उसी अवसर एवं सावन माह के शुरू होने के चलते अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

शिव मंदिर में उमड़ा सैलाब

नगर के नर्मदा नगर स्थित शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो 13 जुलाई से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका 21 जुलाई को समापन होगा इसी दौरान देखा जा रहा है कि शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में शिवभक्त देखे जा रहे हैं वही इस संबंध में महिला मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां सावन महावीर शुरू हो गया है जिसको लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं अंतिम दिन हवन पूजन एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment