रेवांचल टाईम्स - बालाघाट हरियाली महोत्सव के तहत जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा बटालियन के नेतृत्व एंव मार्गदर्शन में आज किरनापुर के ग्राम बडग़ांव में 208 कोबरा बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एंव जवानों द्वारा विस्तृत वर्कचारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जंहा शनिवार ग्राम पंचायत बडग़ांव की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर एंव तालाब किनारे वर्कचारोपन किया गया है।
जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा बटालियन बडग़ांव ने बताया है कि हमने इस वर्ष करीब 5 हजार फलदार एंव छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसमे अब तक करीब 2200 पौधे लगाए जा चुके हैं और बाकी पौधों के लक्षय को भी अलग अलग स्थानों पर लगाकर पूरा किया जाएगा। साथ ही इनकी देखभाल व सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायतों व वन विभाग की मदद ली जा रही है।
इस वर्कचारोपन कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बडग़ांव ,208 कोबरा बटालियन के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी और जवानो के साथ उनके परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment