BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व युवा कौशल विकास दिवस के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

विश्व युवा कौशल विकास दिवस के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता..



रेवांचल टाइम्स - बालाघाट नेहरू युवा केंद्र बालाघाट (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में विश्व युवा कौशल विकास दिवस का आयोजन जे एस टी पी जी कालेज बालाघाट के सभाकक्ष में प्रो पी एस कातुलकर वरिष्ठ प्राध्यापक की अध्यक्षता व अन्य महाविद्याल के प्राध्यापकों में क्रमश: डॉ गजेंद्र कटरे, प्रो आनंद पारधी, ताराचंद बडग़ैया,प्रो रानू राहानगडाले, प्रो दुर्गेश आगासे सुश्री रश्मि शबनम गुप्ता, श्रीमती आरती झारिया पदाधिकारी गैर सरकारी संगठन, आगसे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में  कौशल्य आज की जरूरत पर आधारित भासण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्याल के छात्र छात्राओं की उत्साह पुर्वक भागीदारी रही।

कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तृत रूप से सुश्री रश्मि शबनम गुप्ता जिला युवा अधिकारी एवं सी आर जंघेला लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केंद्र बालाघाट के द्वारा जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रो पी एस कातुलकर एवं डॉ उषा सिंह के द्वारा सार्थक उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम कों सफल बनाने में केशव धुर्वे राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक, सुनील कावरे व युवा मंडल के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ आभार प्रदर्शन प्रो राजेश गौतम के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment