BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एनसीसी कैडेट की चयन प्रक्रि या संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 21, 2022

एनसीसी कैडेट की चयन प्रक्रि या संपन्न


रेवांचल टाइम्स - बालाघाट मध्य प्रदेश 6 एम.पी स्वतंत्र कंपनी बालाघाट के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में ए सर्टिफिकेट प्रथम वर्ष के लिए एनसीसी कैडेट की भर्ती प्रक्रिया कमान अधिकारी एम रविचंद्रन एवं पी आई स्टाफ की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। एनसीसी अधिकारी खिलेंद्र बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में एनसीसी के दो ट्रूप संचालित होते हैं जिनमें एनसीसी ट्रूप क्रमांक 242 जेडी/जेडब्ल्यु के लिए 50 एनसीसी कैडेट एवं ट्रूप क्रमांक 78 जेडब्ल्यु के लिए 24 एनसीसी कैडेट की रिक्त सीटों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई। ए सर्टिफिकेट एनसीसी का कोर्स 2 वर्ष का होता है जिसमें प्रतिवर्ष कक्षा आठवीं से पास होकर कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में कक्षा नवमी में अध्ययनरत लगभग 250 छात्र-छात्राओं में से 41 जेडब्ल्यु के एनसीसी कैडेट एवं 34 जेडी एनसीसी कैडेट के रूप में चयनित किए गए। इस अवसर पर रूप क्रमांक 78 की एनसीसी अधिकारी  थोमरे मैम भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर 6 एमपी स्वतंत्र कंपनी बालाघाट के कमान अधिकारी एम रविचंद्रन जी नेचयन प्रक्रिया में चयनित एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए उन्हें एकता एवं अनुशासन में रहकर समाज एवं देश की सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया साथ ही देश की रक्षा में तैनात तीनों ही रक्षा पंक्तियों के बारे में जानकारी दी और तीनों ही सेनाओं का महत्व बताया इस प्रकार से जन जागरूकता एवं देश सेवा करना ही एनसीसी कैडेट का कर्तव्य बताया।

No comments:

Post a Comment