BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 21, 2022

दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना

रेवांचल टाइम्स - बालाघाट  भारतीय डाक विभाग फिलैटली छात्रवृति योजना दीन दयाल स्पर्श योजना  वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कक्षा 06 से 09 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करता है, जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 तक प्रत्येक कक्षा में चयनित 10-10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृति की राशि रुपए 6000/- एक वर्ष के लिए होगी। विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से अथवा कार्यालय अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग बालाघाट 481001 से प्राप्त की जा सकती है।

योजना के लिए पात्रता शर्ते


आवेदक को संबंधित विद्यालय में स्थित सक्रिय फिलैटली क्लब का सदस्य होना चाहिए, यदि किसी विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है तो विद्यार्थी/प्रीतियोगी का किसी भी डाकघर में सक्रिय फिलैटली जमा खाता होना चाहिए, बिना फिलैटली जमा खाते के आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।  प्रतियोगी का विगत परीक्षा का परिणाम 60 प्रतिशत अथवा समांतर ग्रेड से अधिक होना चाहिए एससी/एसटी प्रतिभागियों हेतु 5 प्रतिशत की रियायत प्रदाय की जायेगी।

No comments:

Post a Comment