Breaking

revanchal times new

अंर्तराष्ट्रीय बाघ दिवस मे छात्र-छात्राओं एवं जनमानस में बाघ एवं उसके रहवास के संरक्षण हेतु चेतना जागृत की गई।


रेवांचल टाईम्स –‘‘अंर्तराष्ट्रीय बाघ दिवस’’ के उपलक्ष्य में पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी के बफर परिक्षेत्र कुम्भपानी, खमारपानी, रूखड़, अरी, घाटकोहका में रैली  साथ ही गीत गायन, कविता पाठ, भाषण, वाद विवाद इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं जनमानस में बाघ एवं उसके रहवास के संरक्षण हेतु चेतना जागृत करना है। विशेषकर जो हमारी भावी पीढ़ी हैं उनके मन में वन एवं वन्यप्राणियों तथा बाघ संरक्षण के प्रति प्रेम उत्पन्न करना है। 

इसी परिपेक्ष्य में (बफर) परिक्षेत्र खवासा के अंतर्गत बाघ दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उप संचालक , सहायक वन संरक्षक सिवनी क्षेत्र, वन्यप्राणी चिकित्सक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी, कार्बेट फाउंडेशन के प्रतिनिधि केदार , जनप्रतिनिधि सरपंच खवासा, उप सरपंच खवासा, विभिन्न परिक्षेत्रों के समिति अध्यक्ष, पत्रकार बंधु एवं वन कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में कार्यरत् वनरक्षकों पर फिल्मांकन की गई मूवी ‘‘ए डे लाईफ आफ वनरक्षक’’ का विमोचन किया गया। कार्बेट फाउंडेशन के केदार गोरे के द्वारा एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन पेट्रोलिंग केम्प एवं नाकों में रहने वाले वनरक्षकों के लिए वितरित किया गया। साथ ही आदित जैन फाउंडेशन के द्वारा कर्मचारियों के बच्चों हेतु पठन सामग्री (बैग, बाॅटल, टिफिन, कम्पास आदि) वितरित की गई। साथ ही पर्यटन से होने वाली आय से प्राप्त राशि में से 130 ईको विकास समितियों के खातों में लगभग एक करोड़ रूपये हस्तांतरित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new