Breaking

revanchal times new

संगीतमय श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रुद्राभिषेक 29 जुलाई से राशि लॉन में है आयोजित।




रेवांचल टाइम्स - सिवनी  हनुमान महाराज की कृपा से एवं श्री बंजारी माँ की सतप्रेरणा से श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं महारूद्राभिषेक का दिव्य आयोजन दिनांक 29 जुलाई 2022 से 4 अगस्त 2022 तक स्थानीय राशि लान,बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बारापत्थर सिवनी में किया गया है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कलश शोभा यात्रा स्थापना 29 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार तथा हवन पूर्णाहुती विसर्जन एवं भण्डारा 04 अगस्त 2022 दिन गुरूवार को रखा गया है। प्रतिदिन भागवत पारायण एवं शिवाभिषेक प्रातः09 बजे से 11 बजे तक होगा तत्पश्चात पंडित नारायण शास्त्री (बंजारी वाले) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 6:00 बजे तक व्यासपीठ से प्रवचन होंगे। आयोजकों ने सभी धर्मावलंबी आपश्री से अनुरोध किया है कि सहपरिवार कुटुम्ब मित्रों सहित पधारकर कथा रूपी गंगा में डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य बनाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new