BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डबल मर्डर : पत्नी और उसके प्रेमी को नाराज पति ने सरेराह चाकुओं से गोदा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

डबल मर्डर : पत्नी और उसके प्रेमी को नाराज पति ने सरेराह चाकुओं से गोदा...




 
रेवांचल टाइम्स:मप्र की राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिवइन में रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

ये घटना भोपाल के सेमरा के कैलाश नगर इलाके की है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अरुणा की शादी सुनील मालवीय से हुई थी। दोनों की 2 साल की बेटी भी है। सुनील ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है। अरुणा एक महीने पहले अपने पति सुनील को छोड़कर अपने प्रेमी राजेंद्र मालवीय के साथ रहने भोपाल आ गई। अरुणा और राजेंद्र एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद अरुणा एक महीने पहले राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। दोनों अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे।
आरोपी 3 दिन से कर रहा था रेकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील मालवीय 3 दिन से रेकी कर रहा था। उसने पता लगाया था की दोनों का बाहर से काम करने के बाद शाम 6.30 बजे वापस घर आते हैं। सोमवार रात 8 बजे राजेंद्र और अरुणा बाइक से लौटे। तभी कैलाश नगर में दोनों पर सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। आरोपी ने राजेंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी के भी पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी का चाकू भी जब्त कर लिया है।



No comments:

Post a Comment