मण्डला 12 जुलाई 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न विभागों
की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा
रहे ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत
जिले के लिए आवश्यक तिरंगे झंडे के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करें। उन्होंने
आजीविका समूह को निर्देशित किया कि झंडे निर्माण के लिए स्व-सहायता समूहों के लिए
आवश्यक मटेरियल तथा डिमांड प्राप्त करें। इसी प्रकार सहकारिता विभाग तथा स्कूल
शिक्षा विभाग भी झंडे निर्माण की प्रक्रिया शुरू करें। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा
विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों के माध्यम से भी ध्वज निर्माण का कार्य प्रारंभ
करें। प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर के लिए भी एक झंडा झंडे का निर्माण करेगा। इसी
प्रकार पॉलिटेक्निक, आईटीआई, जिले के महाविद्यालय, निजी स्कूल आदि के
विद्यार्थियों द्वारा भी झंडा निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि पहली से लेकर हर स्तर के विद्यार्थियों
के बीच 11 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा
रहे ’हर घर तिरंगा’ अभियान की
जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर निर्माण, प्रश्न
प्रतियोगिता, गीत, स्लोगन, नारे आदि के माध्यम से सघन प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसी प्रकार ध्वज
संहिता से संबंधित प्रश्नोत्तरी को तैयार करते हुए उसे हिंदी के साथ-साथ स्थानीय
भाषाओं में भी प्रसारित करें। कलेक्टर ने कहा कि निजी संस्थानों में पढ़ने वाले
कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए स्कूल प्रबंधन ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत सबला तथा किशोरी बालिका, सुपरवाइजर एवं अन्य महिलाएं इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेगी तथा अन्य को
भी प्रेरित करेगी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment