मण्डला 12 जुलाई 2022
कलेक्टर
हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के रिसॉर्ट संचालक तथा
उद्योगपतियों की बैठक लेते हुए उनसे 11 से 17 अगस्त तक चलाए जाने वाले ’हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान
प्रत्येक रिसॉर्ट एवं औद्योगिक इकाईयों में भी ध्वज लगाए जाएं। श्रीमती सिंह ने
रिसॉर्ट संचालकों तथा उद्योगपतियों का आव्हान किया कि वे क्षेत्र का चिन्हांकन कर
ध्वज का वितरण करें। जो लोग ध्वज नहीं ले सकते उन्हें ध्वज उपलब्ध कराएं। अपने
कर्मचारियों के घरों में भी ध्वज लगवाएं। इस संबंध में एसडीएम रिसॉर्ट संचालकों
तथा उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment