BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’’हर घर तिरंगा’’ सप्ताह में प्रतिदिन होंगे कार्यक्रम निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता, जिंगल, जन-संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 22, 2022

’’हर घर तिरंगा’’ सप्ताह में प्रतिदिन होंगे कार्यक्रम निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता, जिंगल, जन-संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे..



रेवांचल टाईम्स - तिरंगे का आकार 20ग30 इंच का होगा, मुरैना 22 जुलाई 2022/आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले देशव्यापी ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान को गरिमापूर्ण और वृहद स्तर पर संचालित करने के निर्देश शासन से प्राप्त है। निर्देशों के तहत पूरे सप्ताह जिले में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें जन-संवाद, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता, सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के जीवन परिचय, स्वतंत्रता के समय पर आधारित जिंगल, सायकिल, बाइक (रैली) एवं लड़के-लड़कियों की दौड़ जैसे कार्यक्रम जिला मुख्यालय मुरैना पर किये जायेंगे। इसके लिये कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।   

जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ’’हर घर तिरंगा’’ के तहत मुरैना जिले में लगभग साढ़े 3 लाख परिवार है। उन परिवारों के घरों पर झण्डा उपलब्ध कराने के लिये अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके अलावा व्यापारी, उद्योगपति एवं जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने यहां ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। तिरंगे का आकार 20ग30 इंच का होगा।   

जिला पंचायत के सीईओ ने कहा कि जिले में पूरे सप्ताह प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की जानी है। जिसके लिये झण्डा पर निबंध, जन-संवाद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता, जिंगल, सायकिल, बाइक (रैली) एवं लड़के-लड़कियों की दौड़ जैसे कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति एवं बनाये हुये निबंध, जिंगल, भाषण के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी को 25 जुलाई 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लिखित में या ऑडियो-वीडियो से अवगत करायें। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को सम्मानित किया जायेगा। यह निर्देश कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने शुक्रवार को अपने कक्ष में संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन, महाप्रबंधक उद्योग, खनिज अधिकारी एसके निर्मल, दिनेश तोमर, पीओ डूडा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment