BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे वार्डवासी जमा हो रहे पानी की गंदगी से नहीं मिली निजात, हो रहे बीमारी का शिकार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे वार्डवासी जमा हो रहे पानी की गंदगी से नहीं मिली निजात, हो रहे बीमारी का शिकार...




रेवाँचल टाइम्स - बालाघाट नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में आज भी मूलभूत सुविधा गंदगी और पानी निकासी की समस्या को लेकर लोग जो जीते नजर आ रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला कोसमी पंचायत के वार्ड नंबर 30 एवं नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 का सामने आया है जहां पर वर्षों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है और बीमारियों का खतरा बारिश के दिनों में बना रहता है जिसे वार्ड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस और जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वर्षों से बनी समस्या नहीं मिला निजात

वहीं मामले के संबंध में वार्ड वासियों से जानकारी ली गई तो वार्ड वासियों का कहना है कि इस और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि का किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है कई बार समस्याओं को लेकर अवगत कराया है लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिली है बताया गया है कि यह वर्षों से समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान नहीं मिला है और ना ही यहां पर प्रशासन के द्वारा कोई उचित व्यवस्था बनाई गई है जनप्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है।

पानी निकासी कि नहीं कोई व्यवस्था

वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड में सक्रिय नाली होने की वजह से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते वह खाली प्लाटों में पानी जमा हो जाते हैं जहां पर मच्छर सहित अन्य जीव जंतु पनपते हैं जिससे बीमारियों का भी खतरा होता है प्रशासन के द्वारा पानी निकासी की किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे वार्ड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

जिला प्रशासन से लगाई गुहार

वार्ड नंबर 30 निवासी महिला गायत्री सोनवाने ने जानकारी देते हुए बताया है कि पानी एक जगह जमा हो जाता है जिससे कई प्रकार की बीमारियां पनपती है जिससे ज्यादातर बच्चों पर इस बीमारी का असर होता है डेंगू मलेरिया सहित अन्य बीमारी पनप रही है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फिर भी प्रशासन के द्वारा इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी निकासी की व्यवस्था की जाए साथ ही वार्ड में सफाई की जाए।

पंचायत जनप्रतिनिधि का नही ध्यान

वही आगे की जानकारी देते हुए वार्ड की महिला गायत्री सोनवाने ने कहा कि वार्ड नंबर 30 ग्राम पंचायत कोसमी में आता है एवं वार्ड नंबर 4 नगर पालिका में आता है फिर भी पंचायत क्षेत्र में होने के चलते पंचायत जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते और वार्ड वासी वर्षों से जो निवास कर रहे हैं उन्हें इन सब बीमारियों एवं समस्याओं से जूझना पड़ रहा है जिसके चलते पंचायत जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे कि वार्ड वासियों को परेशानियों से निजात मिल सके और वह बीमारी मुक्त वातावरण में रह सके।

No comments:

Post a Comment