मण्डला 16 जुलाई 2022
वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन की सेकंड डोज
लगवा चुके प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रीकॉशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें।
प्रीकॉशन डोज के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच करने के लिए सभी विभागों
द्वारा सम्मिलित प्रयास किया जाना आवश्यक है। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी वाईआर झारिया सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि शासन के नवीन निर्देशों के
अनुरूप कोविड वैक्सीनेशन की सेकंड डोज के 6 माह के बाद प्रीकॉशन डोज लगाई जानी है, अतः प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। जन
अभियान परिषद के मैदानी अमले का भी सहयोग प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि
ज्ञानदीप स्कूल,
जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्रों में लगाए जाने वाले नियमित सेशनों के अतिरिक्त स्पेशल सेशन भी आयोजित
करें। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में भी सेशन प्वाईंट प्रारंभ करें। प्रारंभ से
ही पंचायत स्तर तक सेशन आयोजित करें। पटवारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर वैक्सीनेशन का कार्य
कराएं। 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन छात्र-छात्राओं के सेकंड डोज के 6 माह हो चुके हैं उनको भी प्रीकॉशन डोज लगाएं। जिन छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय डोज नहीं लगी है उनका भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्ड,
सीआरपीएफ, शिक्षक, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार आदि के प्रीकॉशन डोज सर्वोच्च प्राथमिकता में लगवाएं। मनरेगा कार्यस्थल, पीडीएस दुकानों आदि में भी वैक्सीनेशन कराएं। प्रीकॉशन डोज के लक्ष्य की
पूर्ति के लिए एसडीएम अनुविभाग स्तर पर लीड रोल अदा करें। महिला बाल विकास अधिकारी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी प्रदान करें। श्रीमती सिंह
ने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में कलेक्टर ने 21 जुलाई से प्रारंभ होने वाले कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के संबंध में भी
आवश्यक निर्देश दिए।
जागरूकता अभियान चलाएँ
बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि दुनिया के अनेक
देशों में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पात्र
व्यक्ति को जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि
पटवारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह के सदस्य, क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी आदि के सहयोग से जागरूकता अभियान संचालित करें। इस
संबंध में उन्होंने एनाउंस कराने के भी निर्देश दिए।
क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी को
सक्रिय करें
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि शतप्रतिशत प्रीकॉशन डोज के
लक्ष्य की पूर्ति के लिए क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी का सहयोग प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित करें तथा समिति सदस्यों
को प्रीकॉशन डोज का महत्व बताते हुए पात्र लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक मोबीलाईज
करने के लिए प्रेरित करें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment