BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जाम छिंदलई लामता मार्ग पर मरम्मत की दरकार, जर्जर मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

जाम छिंदलई लामता मार्ग पर मरम्मत की दरकार, जर्जर मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार...


रेवांचल टाईम्स - लालबर्रा नगर मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम नेवरगांव से जाम छिंदलई लामता मार्ग अपनी बदहाली पर रो रहा है उक्त मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों को मार्ग पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लगातार हो रही बारिश से मार्ग पर स्थित गड्ढे भी पानी से लबालब भरे होने के चलते दो पहिया वाहन साइकिल मैं सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिरते पड़ते नजर आ रहे हैं फिर भी जिम्मेदार विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है विगत कई महीनों से मीडिया द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त मार्ग की बदहाली पर खबरों को प्रकाशन कर रहा है बावजूद इसके कोई मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम की आशंका व्यक्त की जा रही है।

सावधानी से मार्ग पर चले  राहगीर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवरगांव से छिंदलई जाम मार्ग पर गड्ढों का अंबार लगा हुआ है लगातार बारिश के चलते गड्ढे जलमग्न हो चुके हैं जिससे मार्ग पर चलने वाले साइकिल ,दो पहिया वाहन से चलने वाले थोड़ा सा सावधानी से चले क्योंकि आपका परिवार भी आपका इंतजार घर में कर रहा है कहीं ऐसा ना हो कि थोड़ी सी लापरवाही भी काल बन जाए इसलिए दुपहिया वाहन बड़े वाहन सतर्कता से चलाएं क्योंकि उक्त मार्ग जोखिम भरा हो चुका है प्रशासन उक्त मार्ग पर मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है  बारिश में मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है और विशेष तौर पर रात्रि में मैं तो गड्ढे समझ में ही नहीं आता जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है प्रशासन उक्त मार्ग पर ध्यान देवें और तत्काल मरम्मत कार्य करा कर आमजन के आवागमन को सुचारू बनाने का प्रयास करें नहीं तो कभी भी अनहोनी घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

No comments:

Post a Comment