रेवांचल टाइम्स~ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने, मानव के जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद केवलारी से ब्लाक समन्वयक अशोक बेंद्रे के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया जिसको आवंटित प्रस्फुटन समिति ग्रामों ओर MSW/BSW छात्र-छात्रओं के ग्रामों में वृक्षारोपण किया गया एवं त्रिवेणी अभियान एप्प में अपलोड किया गया ।
म.प्र. ज अ प के सभी सदस्यों ने न केवल वृक्षारोपण करने अपितु उन सभी पौधों को सतत् जीवित रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार पौधरोपण करना अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।
इस अवसर पर म. प्र. ज अ प ब्लाक समन्वयक अशोक बेंद्रे , BSW/MSW परामर्शदाता-राधेश्याम बंदेवार, बालकराम डहेरिया राज कुमार गोहेंद्र (सरपंच) महादेव झारिया, राहुल चक्रवर्ती , राजिक मंसूरी, प्रकाश यादव रामसहाय चंद्रवंशी संतोष बेस कमलेश डेहरिया (सरपंच ) राजवती पंचेश्वर, सरजू चौरसिया, रीता राजपूत, श्रद्धा राय, कुमार शशांक , विशाल अड़में, चित्रलेखा तेकाम एवं MSW, BSW के सभी छात्र, छात्राओं एवं नवांंकुर संस्थाओ, विभिन्न ग्रामों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment