BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब से महिला परेशान सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 20, 2022

अवैध शराब से महिला परेशान सौंपा ज्ञापन...



रेवांचल टाईम्स - किरनापुर, ग्राम पंचायत किरनापुर के वार्ड नं 19 के कनेरी चौक पर बिक रही अवैध शराब से परेशान महिलाओं ने निकिता मण्डलोई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व किरनापुर को ज्ञापन सौंपा है और शराब विक्रेता द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का ज्ञापन में उल्लेख किया है। मामला किरनापुर के वार्ड नम्बर 19 के कनेरी चौक है जंहा करीब 50 से अधिक महिलाओं एंव रहवासियों द्वारा के द्वारा बताया गया है कि सुनील मंगलानी द्वारा शासकीय भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध रूप से ढाबा चलाते हुए शराब बेची जा रही है। जिससे वँहा के आसपास का वातावरण काफी खराब हो गया और लोग शराब पीकर गाली गलौज करते हैं। शराब बेचने को लेकर अनेकों बार महिलाओं और अन्य रहवासियों ने सुनील मंगलानी को समझाया किंतु वह जान से मारने धमकी देने व अन्य मामलों में फंसाने की बात करता है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व किरनापुर ने थाना प्रभारी से बात कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment