BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बूस्टर डोज को लेकर युवाओं में उत्साह... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

बूस्टर डोज को लेकर युवाओं में उत्साह...




रेवांचल टाईम्स - खैरलांजी, मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिसके तहत विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ खैलेन्द्र पाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रीयजनो से अधिक से अधिक संख्या मे बूस्टर डोज लगाए जाने की अपील की गई है। 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार 18 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है और दूसरा डोज के बाद बूस्टर डोज लगाए जा रहे है। जो 18 साल से अधिक आयु वालों को डोज लगेगी। कोविड वैक्सीन बूस्टर को प्रीकॉशन डोज या एहतियाती खुराक नाम दिया गया है। 

चिकित्सकों ने दी जानकारी

वहीं बूस्टर डोज के संबंध में चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि बूस्टर डोज लगाने का फैसला इसलिए लिया गया है कि कई स्टडी में सामने आया है कि समय के साथ कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी कम होने लगती है। ऐसे में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज जरूरी है। कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी है। जब तक महामारी खत्म नहीं हो जाती, तब तक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। 18 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोग वैक्सीनेशन सेंटर से बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। उनके लिए अभी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर में बूस्टर डोज की व्यवस्था की गई है। कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अन्य वैक्सीनेशन केंद्र पर आधार कार्ड के पंजीयन के साथ डोज लगाया जा सकता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन सेंटर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खैलेंद्र पाल व कोविड सेंटर के प्रभारी कमल नगपुरे की उपस्थिति में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे, दर्शन नगपुरे, देवी लिल्हारे, दुर्गाप्रसाद  लिल्हारे, संजय मस्करे, दिनेश दमाहे योगेश सुलकिया, भारतसिंह शिवहरे, ऋषभ बनकर, शुभम दमाहे, गिरीश नगपुरे व योगेन्द्र कृपगये के साथ अन्य ग्रामीणजनो को बूस्टर डोज लगाया गया।

No comments:

Post a Comment