रेवांचल टाईम्स - लालबर्रा, बालाघाट जिले का अंतिम छोर का ग्राम कंजई से लेकर लालबर्रा तक मार्ग में गड्ढों की भरमार देखी जा रही है जिससे बारिश के इस मौसम में गड्ढों में पानी भरे रहने के चलते आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की गई फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। परिणाम छोटे गड्ढे बड़े बन गए और आवागमन बाधित कर रहे हैं जिससे 10 मिनट की दूरी 20 मिनट में तय करना पड़ रहा है। कंजई निवासी विनोद मेश्राम ने बताया कि आज में कंजई से मोटरसाइकिल से लालबर्रा की ओर जा रहा था तो कटंगटोला के पास मेरी मोटरसाइकिल गड्ढों के चलते अनियंत्रित हो रही थी हम गिरते-गिरते बच गए और बड़ी दुर्घटना टल गई। गड्ढे इतने बड़े-बड़े और जानलेवा है कि कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। अब सवाल यह उठता है कि बालाघाट सिवनी मार्ग पर अनेकों जगह ऐसे गड्ढे है जो सीधे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं फिर भी जिम्मेदार विभाग उक्त गड्ढों पर ध्यान तक नहीं दे रहा है और मार्ग को दुरुस्त करने में कोई पहल नहीं कर रहा है अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आगामी दिनों में मार्ग जर्जर स्थिति में हो सकता है जिससे आमजन को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और हां आने वाला सीजन तो त्योहारों का है।
मरम्मत के नाम पर हुई थी लीपापोती
बालाघाट सिवनी मार्ग की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए आवंटित होते हैं कमीशन खोरी और दलाली के चलते मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जाती है और भ्रष्टाचार का अमलीजामा पहनाया जाता है जिसके चलते मार्ग गड्ढों में तब्दील होता दिखाई पड़ता है जिससे आवागमन करने वाले मुसाफिरों को बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कहते हैं विभागीय सांठगांठ से भ्रष्टाचार होना संभव नहीं है।
कटंगटोला के पास मार्ग पर गड्ढों का अंबार
मुख्यालय से महज लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर ग्राम कटंगटोला के पास बड़े-बड़े गड्डो का अंबार लगा हुआ है जो जानलेवा दिखाई दे रहे हैं, अनेकों मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित हो रहे हैं, बारिश के दिनों में गड्ढों पर पानी बढ़ जाने की स्थिति में मार्ग समझ नहीं आता जिसके चलते दुर्घटना घटित हो सकती है विभाग उक्त मार्ग की अव्यवस्था पर ध्यान दें ताकि आवागमन सुचारू हो सके, वहीं सिहोरा की बात करें तो सिहोरा से लेकर ढाबे तक मार्ग छोटे बड़े गड्ढों में तब्दील दिखाई दे रहा है जिसे समय रहते मरम्मत करने की मांग रहवासियों ने की है।

No comments:
Post a Comment